दशहरा शुभ मुहूर्त 2022: dussehra shubh muhurat

Author

Date

dussehra shubh muhurat:

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में दशहरा उत्सव के बारे में जानेंगे। आप सब जानते हो कि हमारे देश में दशहरा को कितनी धूमधाम से मनाया जाता हैं। आप सब जानते हो कि दशहरा इस साल 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। दशहरा अश्विन माह कि शुक्ल पक्ष को राम नवमी के अगले दिन विजय दशमी को मनाया जाता हैं। वैसे कहा जाता है कि दशहरा नवमी तिथि को ही शुरू हो जाता है। इस दिन कई जगह पर झांकियां निकाली जाती हैं और कई जगह मेले लगते हैं। इस दिन रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता हैं।  इस दिन को बुराई पर अच्छाई का प्रतिक माना जाता है। तो चलिए जान लेते है कि दशहरा का शुभ मुहूर्त और पुजा विधि क्या है। दशहरा उत्सव मनाने का क्या महत्त्व है।  दशहरा नवमी तिथि से या दशमी तिथि से शुरू है। तो इसकी पुरी जानकारी जान लेते है।

दशहरा 4 या फिर 5 से होगा शुरू।—

दशहरा हमारे हिंदुस्तान का सबसे महत्वपूर्ण लोकप्रिय त्यौंहार है। इसे हमारे हिंदू धर्म के अनुसार राम नवमी तिथि के अगले दिन दशमी को मनाया जाता है। दोस्तो इस दशमी को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस बार हमारे हिन्दू पंचाग के अनुसार दशहरा चार और पाच दोनों दिनों को बताया गया हैं। जिस कारण लोगों के मन मे दशहरा के सही समय को लेकर  मन में यही सवाल उठ रहे हैं, कि दशहरा किस तिथि को मनाया जाएगा। तो दोस्तो आपको बता दें,कि दशहरा राम नवमी तिथि यानी 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 21मिनट पर शुरू होकर और अगले दिन 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। और बताया गया हैं कि 4 अक्टूबर से भले ही शुरू हो रही हैं हैं लेकिन बताया जा है कि 5अक्टूबर को ही विजय दशमी उत्सव को मनाया जाएगा। पंचाग व्यास के अनुसार बताया गया है कि 5 अक्टूबर कि रात को रावण दहन होगा, यह कोई गलत नहीं होगा।

दशहरे का पोस्टर कैसे बनाएं अपनी फोटो से?

दशहरा मनाने का शुभ मुहूर्त (dussehra shubh muhurat) —

दोस्तों जैसा कि हम हर शुभ काम शुभ मुहूर्त देखकर करते हैं। वैसे ही हम दशहरा भी शुभ मुहूर्त देखकर ही मनाते हैं। तो चलिए जान लेते है दशहरा उत्सव मनाने का शुभ मुहूर्त

  • चौघड़िया —लाभ 6:30 से 8: 00 तक का
  • अमृत काल 8:00 से 9:30 तक का
  • सुबह 10: 59 से 12: 27तक
  • लाभ शाम 4: 45 से 6: 23 तक
  • गोधूली बेला शाम को— 6 से 8 बजे तक रहगी
  • रात्रि में चौघड़िया—अमृत काल 9: 26 से 10: 56 बजे तक रहेगा
  • शुभ 7:26 से 9:25 बजे तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त नया व्यापार  शुरू करने के—5अक्टूबर दोपहर 11: 59 से 12: 47 बजे तक कर सकते हैं।

आप इन समय में दशहरा कि पुजा करे और ये आपके लिए शुभ रहेगा, और आपके हर काम मंगलमय होंगे।

dussehra shubh muhurat kab hai

दशहरा/विजयदशमी पुजा विधि—

हिंदु धर्म के अनुसार दशहरे वाले दिन शस्त्रों कि पुजा कि जाती है। और इस दिन नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। दशहरे वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, और उसके बाद पुरे घर को गंगा जल से  पवित्र करे। गाय के गोबर के दस गोले बनाकर उन के ऊपर जौ के दाने लगा दें, फिर उसके बाद भगवान श्रीराम और मां सीता और लक्ष्मण और हनुमान जी की आराधना करें। और उन गोलों को जला दे। इस तरह से दशहरे कि पुजा करे। और 5 अक्टूबर को रात में रावण दहन का समय रहेगा।

दशहरा मनाने का महत्त्व—

दशहरा उत्सव हमारा लोक प्रिय त्यौंहार माना जाता है इस दिन को बुराई पर अच्छाई कि जीत का प्रतिक माना गया हैं।  इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण को मारकर बुराई का अंत किया था।  इस दिन रावण और कुंभकरण का पुतला बनाकर जलाया जाता हैं। कई जगह पर राम लीला की जाती हैं और कई जगह पर मेले लगाए जाते है। यह उत्सव बुरे आचरण पर अच्छे आचरण कि जीत कि खुशी के लिए मनाया जाता है।
दशहरे उत्सव के बारे में आपको पुरी जानकारी मिल गई होगी। दशहरा किस तिथि को है, दशहरा शुभ मुहूर्त, पुजा विधि,दशहरा मनाने का महत्व  आप ने जान लिया होगा। तो दोस्तों हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी केमेंट करके बताएं। शेयर और लाइक करें।

Related

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें