साबूदाना की चटपटी खिचड़ी कैसे बनाएं (नवरात्रि स्पेशल) Sabudana khichdi recipe in Hindi

Author

Date

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे, साबुदाने कि चटपटी स्वादिष्ट खिचड़ी ( tasty khichdi banaye ka tarika) किस तरह बनाए। हमारी खिचड़ी स्वादिष्ट क्यों नहीं बनती ,आज हम इस पोस्ट में बेस्ट साबूदाना खिचड़ी बनाना सीखेंगे। हम सब जानते हैं कि व्रत में अधिकतर हम मिठे का ही ज्यादा सेवन करते हैं। और मिठे के सेवन से बोर होने लगते हैं, क्यों ना इस बार हम कुछ चटपटा खाना बनाएं। आपने साबुदाने कि खीर तो बहुत सी बार बनाई होगी, तो इस बार साबुदाने से साबुदाने कि चटपटी खिचड़ी बनाने का तरीका जानेंगे।  साबूदाना खिचड़ी एक इंडियन ऐसी डिश(dish) होती है, जिसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। यह शरीर के लिए भी हल्का भोजन है।  भारतीय लोग उपवास (fast )में अधिकतर साबूदाने का उपयोग करते हैं। क्यों ना हम इस बार नवरात्री के लिए चटपटी Sabudana khichdi बनाएं।

Sago की चटपटी खिचड़ी बनाने की सामग्री (khichdi banane ki samagri in Hindi)

चलिए तो दोस्तो हम साबुदाने कि खिचड़ी बनाने कि सामग्री के बारे में जान लेते हैं। साबुदाना खिचड़ी बनाने के लिए कुछ आवशयक चीजों कि जरूरत पड़ती हैं। यह सारी चीजें आपको आपकी रसोई घर में आसानी से मिल जायगी। और यह सब सामग्री व्रत में शामिल होने वाली सामग्री से संबधित है।

Sabudana khichdi kaise banaye
sabudana khichdi recipe
  1. साबुदाना—एक कप
  2. दो से चार उबले हुए आलू
  3. एक चम्मच घी।
  4. दो/चार Barik Kati Hui hari mirch।
  5. एक chhoti chammach kali mirch।
  6. एक छोटा चम्मच सेंधा नमक।
  7. 2 से 4 mungfali ke Dane
  8. पीसा हुआ धनिया एक चम्मच।
  9. बारिक कटा हुआ हरा धनिया।

अगर आप यह खिचड़ी फास्ट के लिए नहीं बना रहे तो आप घी कि जगह तेल ले सकते हैं और कालीमिर्च कि जगह लाल मिर्च पाउडर ले सकते हैं, और सेंधा नमक कि जगह अपना यूज होने वाला नमक डाल सकते हैं। और अगर आप फास्ट के लिए खिचड़ी बनाने जा रहे हैं तो जो ऊपर लिस्ट में जो सामग्री दी है वही सामग्री ले। तो आप साबुदाने कि खिचड़ी बनाने कि सामग्री को जान लिया होगा तो अब साबुदाना खिचड़ी बनाने का तरीका भी जान लेते हैं।

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि।

तो चलिए अब हम साबुदाने कि खिचड़ी बनाना शुरू करते हैं। इसे बनाने के लिए हमे कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा। जो कि हमने नीचे लिस्ट में बताया है, इसके माध्यम से खिचड़ी बनाना शुरू करते हैं

  • साबूदाने को बनाने से पहले 3 से 4 घंटे तक साबूदाने को भिगो कर रखेंगे।
  • क्योंकि साबूदाना बनाने में आसानी रहेगी, साबूदाने को अच्छी तरह  भीगने के बाद साबूदाने को छलनी से छान लेंगे ताकि उसका पानी बाहर निकल जाए। इसके बाद एक पैन में घी गर्म करेंगे ।
  • garam hone per mungfali ke Dane dal denge ,दाने को भूनने के बाद उसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे।
  • गैस को मीडियम साइज में ऑन रखेंगे।
  • अब इसमें उबले हुए आलू रोस्ट करके डाल देंगे ,और काली मिर्च sendha namak धनिया पाउडर सब को मिक्स करके 3 से 4 मिनट तक इनको फ्राई कर लेंगे।
  • उसके बाद हम इसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल देंगे , और 5 से 6 मिनट तक चलाते रहेंगे और साबूदाने को पका लेंगे।
  • ध्यान रखे साबूदाना पैन के चिपक ना जाए।
  • अब हमारी साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो गई।
  • अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया पत्ती डाल देंगे
  • ओर यह  खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है,इसमें बहुत सारे फ्लेवर आते हैं।
  • अब आप इसे खाने के लिए सर्व कर सकते हैं, यह चटपटी खिचड़ी  सबको बहुत  पसंद आएगी।

साबूदाना खाने के फायदे और नुकसान(sabudana benefits and side effects in Hindi)

साबूदाना के फायदे  (fayde):

  • sabudana  कैलोरी और  कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है।
  • जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • साबूदाना एक कसावा पौधे की जड़ से निकाले गए टेपिओका की छोटी पारदर्शी सफेद गेंदे है।
  • यह 1 वर्ष से अधिक बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सहायता करता है।
  • साबूदाना वजन घटाने में भी सहायक रहता है।
  • भोजन के रूप में साबूदाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है
  • यह लंबाई( lambai )बढ़ाने में भी सहायक रहता हैं।

साबुदाने के सेवन से होने वाले फायदे तो हमने जान लिया है तो इससे होने वाले नुकसान भी जान लेते हैं।

साबूदाने के नुक़सान: साबुदाने को खाने से जिस तरह फायदे होते हैं, उसी तरह नुकसान भी होते हैं। चलिए तो जान लेते है, कि साबुदाने से क्या क्या नुक्सान होते हैं जो कि हमने नीचे लिस्ट में बताया है।

  • साबुदाना के अधिक सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहता हैं।
  • अगर आप वजन घटा रहे हैं,तो रोज साबूदाने का सेवन ना करें।
  • इसके सेवन से शरीर में स्टॉर्च कैलोरी बढ़ती है,जिससे वजन बढ़ना शुरू कर देता है।
  • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं,तो भी आप इसका सेवन कम कर दीजिए। हफ्ते में एक या दो बार सेवन कर सकते हैं।
  • ओर लो बीपी ,पथरी ,कैंसर के मरीज को साबूदाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

दोस्तो हमने साबुदाने से होने वाले फायदे और नुक्सान के बारे में जाना है। खिचड़ी बनाने कि सामग्री और विधि जान ली है। आपने साबुदाने से जुड़ी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से जान लिया होगा। और इस पोस्ट में हमने साबूदाने की खिचड़ी बनाना सिखा हैं। तो आप हमे बताएं कि आपको ये आपको यह जानकारी कैसी लगी। तो लाइक और कमेंट (comment) करके बताएं।

Related

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें